पवन सिंह। 


इस ब्लॉग में हम जानेंगे पवन सिंह की उन सारी कहानियों के बारे में और उन सभी गानों और फिल्मों के बारे में जिन्होंने उनको जीरो स्टार से आज पावर स्टार सुपर, स्टार से भी ऊपर और भोजपुरी का सबसे बड़ा नायक बना दिया। अगर आप इसी तरह के फेमस अभिनेता, अभिनेत्री या किसी प्रसिद्ध व्यक्ति या किसी भी तरह के साइंटिफिक खेल से जुड़ी जानकारी को जानना चाहते हैं तो जरूर हमारे ब्लॉक के साथ जुड़े रहे। 

5 जनवरी,1986 को बिहार के आरा जिले के जोकहरी में पवन सिंह का जन्म हुआ। परिवार में पवन सिंह के चाचा गाना गाते थे और इसलिए पवन सिंह को बचपन से ही गानों में रूचि थी, उन्होने मात्र 11 वर्ष की उम्र में अपना पहला भोजपुरी एल्बम निकला जिसका नाम था ओढ़नियां वाली से जो काफी हिट रहा। उसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी एल्बम निकाले। लेकिन 2008 में रिलीज़ हुआ 'लॉली पॉप लागेलू' और ये गाना कुछ ऐसा हिट हुआ कि रातों रात पवन सिंह को स्टार बना दिया।


पवन सिंह का प्रारंभिक जीवन

पवन सिंह का जन्म बिहार के भोजपुर आरा में 5 जनवरी 1986 को हुआ था। पवन सिंह की निजी जिंदगी की बात करें तो वह बहुतही मनमौजी मिजाज के इंसान हैं, और हंसाना-हंसाने में विश्वास करते हैं 1 दिसंबर साल 2014 को नीलम सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे ,और दोनों साथ में एक सुखी जीवन व्यतीत करें थे। लेकिन उनके जीवन में दुख की घड़ी तब आई जब उनकी पत्नी ने साल 2015 में आत्महत्या कर ली आत्महत्या की वजह तो पता नहीं चल पाई है लेकिन बहुत सारी अंदाजा लगाई जा चुकी है।

पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह की मृत्यु के बाद पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह नाम की एक लड़की से शादी की ,पवन सिंह को बचपन से ही गाना-गाने का बहुत शौक रहा है ,और वह हमेशा से एक नायक बनना चाहते थे। लेकिन उनको इस मुकाम तक पहुंचने में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा ,लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हार नहीं मानने की वजह है कि आज इस स्थान पर पहुंच चुके हैं।

पवन सिंह का फिल्मी कैरियर

पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों में सिंगिंग और नायक दोनों का काम करते हैं पवन सिंह अपने शुरूआती दौर में गाना-गाने पसंद करते थे, और ज्यादा से ज्यादा एल्बम निकालते थे।  पवन सिंह के फिल्मी सफर पर नजर डाले तो एक छोटे से गांव के किसान परिवार से निकलकर फिल्मों की चकाचौंध तक पहुंच जना आसान नहीं था। उन्होंने बहुत मेहनत और लगन के बाद पवन सिंह ने यह मुकाम हासिल किया।  पवन सिंह अपने सफर की शुरुआत बतौर गायक के रूप में की थी और उनका पहला एल्बम था ओढनिया वाली इसे 1997 में रिलीज किया गया और दर्शकों ने इस एल्बम को इतना पसंद किया कि वह धीरे-धीरे एक स्टार की छवि में नजर आने लगे।

पवन सिंह का पहला गाना

इसके बाद फिल्मों में उन्हें जगह साल 2007 में आई फिल्म रंगली चुनरिया तोहरे नाम से मिली जिसमें उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता अभिनय किया।  फिल्म में कई सालों तक संघर्ष करने के बाद उन्हें सफलता मिली और दर्शकों ने भी उन्हें अपने दिल में एक खास जगह दी। वे बहुत सारे गाने-गाए हैं, लेकिन उनका जो गाना सबसे ज्यादा फेमस हुआ था। साल 2008 में रिलीज हुआ गाना ,लगावेलू जब लिपिस्टिक यह गाना आज हर किसी की जुबान पर है और भारत या भारत से अलग कोई ऐसी शादी नहीं होती है जिसमें यह गाना नहीं बजता हो।

पवन सिंह की पत्नी।

पवन सिंह मैं अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह के मरने के बाद उन्होंने साल 2018 में ज्योति सिंह नाम की एक लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली थी और उसके अगले दिन यानी 6 मार्च 2018 को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे।  पवन सिंह की पत्नी बलिया जिला, उत्तर प्रदेश भारत की है।  ज्योति सिंह के पिता का नाम राम बाबू सिंह है।

पवन सिंह का अभी कुछ दिन हिट हुआ गाना। 

पवन सिंह ने कुछ दिन पहले भोजपुरी की एक लोक गीत-गाया था जिसका बोल है ,पुदीना, यह गाना लगभग 1 महीने एक से डेढ़ महीने तक लगातार यूट्यूब पर ट्रेंडिंग 1 में था ,और इसने बहुत कम समय में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली थी

पवन सिंह के हिंदी गाने।

पवन सिंह वर्तमान में ज्यादातर बॉलीवुड की गाने की शूटिंग कर रहे हैं और और उनकी कई सारे गायक जैसे - पायल देव ,सलीम सुलेमान आदि के साथ रिलीज हो चुका है। जो कि दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है अभी कुछ दिन पहले पवन सिंह का एक और गाना जो की बॉलीवुड का गाना था, रिलीज हुआ है तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है, यह गाना ट्रेंडिंग में बना है। इसके अलावा इन्होंने पंजाबी, हरियाणवी, हिंदी, आदि सभी भाषाओं में गाना गाया है।

पवन सिंह से जुड़ी सवाल।

Q.पवन सिंह का जन्म कब हुआ था।

A.5 जनवरी 986

Q पवन सिंह कहां के रहने वाले हैं

A- भोजपुर जिला आरा बिहार

Q पवन सिंह की पत्नी का नाम क्या है

A -ज्योति सिंह

Q पवन सिंह की पहली पत्नी का नाम क्या है

A -नीलम सिंह

Q पवन सिंह की उम्र क्या है

A-36 (2022)

Q पवन सिंह का असली नाम क्या है

A-पवन सिंह

Q पवन सिंह के सबसे हिट गाना कौन सा है

A-लॉलीपॉप लागेलू

Q लॉलीपॉप लागेलू किसने गाया है

A-पवन सिंह

Q पवन सिंह की पहली फिल्म कौन है

A-रंगली चुनरियाँ तोहरे तोहरे नाम के

Qपवन सिंह किस इंडस्ट्री में काम करते हैं

A-भोजपुरी इंडस्ट्री

Qपावर स्टार के नाम से किसे जाना जाता है

A-पवन सिंह को

पवन सिंह का व्यक्तित्व।

पवन सिंह बहुत ही शानदार व्यक्तित्व केआदमी हैं। और हमेशा रॉयल जिंदगी जीना पसंद करते हैं और कभी भी किसी भी तरह के विवाद में पड़ना नहीं चाहते हैं। उनका कहना है कि मैं जो भी हूं अपने जनता अपने, दर्शक अपने के बदौलत हूँ।  उनका कहना है कि मैं अकेले कुछ भी नहीं कर सकता हूं, अगर  मेरे साथ हमारी जनता ,हमारी दर्शक, हमारी भगवान ना हो ।


पवन सिंह पर विबाद।

पवन सिंह कुछ दिन पहले अपने एक स्टेज शो में कुछ अश्लील बातें बोलने के कारण विवाद में आ गए थे ,जिसके कारण उनके खिलाफ भोजपुरी के एक और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच एक विवाद खड़ा हो गया था।  जिसमें पवन सिंह ने भी कुछ अश्लील बातें बोली थी और खेसारी लाल ने भी उनके जवाब में कुछ अश्लील बातें बोली जिसे कारण दोनों में विवाद हो गया परंतु विवाद यहधीरे-धीरे शांत होती नजर आ रही है। 

इससे पहले पवन सिंह भोजपुरी के एक अभिनेत्री अक्षरा सिंह से विवाद में घिरे हुए थे परंतु उन्होंने इस विवाद पर मीडिया के सवाल पूछने पर किसी भी तरह का जवाब नहीं दिए। 

वैसे तो पवन सिंह बहुत कम ही विवादों में घिरे रहते हैं परंतु कभी-कभी अपने बातों को लेकर या अपनी गानों को लेकर विवाद में आ जाते हैं। 

पवन सिंह के सोशल साइट

इंस्टाग्राम-क्लिक करें।

टि्वटर-क्लिक करें।

फेसबुक-क्लिक करें।

और पढ़ने के लिए के लिए क्लिक करें।