CDS ANIL CHAUHAN BIOGRAPHY IN HINDI : अनिल चैहान की जीवनी।


CDS अनिल चौहान।

CDS ANIL CHAUHAN

भारत के नए सीडीएस अनिल चौहान का जन्म 18 मई 1961 को हुआ था। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान का कार्य लगभग 40 वर्षों का है और वे कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे हैं। 1981 से 11 गोरखा राइफल्स में कमीशन के तौर पर काम किए उसके बाद उन्होंने सितंबर 2019 में पूर्वी कमान का जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के तौर पर काम की है। सीडीएस अनिल चौहान मई 2021 तक इस पद पर रहे जब तक वह रिटायर नहीं हुए।

सीडीएस बिपिन रावत के हवाई दुर्घटना में निधन के बाद नए सीडीएस के रूप में रिटायर अनिल चौहान को नियुक्त किया गया है।

सीडीएस अनिल चौहान की जीवनी। CDS ANIL CHAUHAN BIOGRAPHY


रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान राजपूत का करियर लगभग 40 वर्षों का है और वह इन 40 वर्षों में कई महत्वपूर्ण पद पर भी रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जम्मू कश्मीर और उत्तर पूरे भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी उनका व्यापक अनुभव रहा है।

सीडीएस जनरल अनिल चौहान राजपूत 1981 से भारतीय सेना के 11 गोरखा राइफल्स भर्ती किए गए थे। अनिल चौहान राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला और भारतीय सेना अकादमी देहरादून के पूर्व छात्र भी रह चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान सेना में रहते हुए कई बड़े ऑपरेशन को भी अंजाम तक पहुंचाने में कामयाब हुए हैं।

मेजर जनरल के बैंक में उन्होंने उत्तरी कमान में महत्वपूर्ण बारामूला सेक्टर में एक इन्फैंट्री डिवीजन की कमान भी संभाली थी। बाद में लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में उन्होंने उत्तर पूर्व में एक कोर की कमान संभाली। सितंबर 2019 में पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन-चीफ-बने और मई 2021 तक अपने सेवा निर्मित होने के वक्त तक उन्होंने यह पद संभाला।

सीडीएस अनिल चौहान की संक्षिप्त में जीवनी।


पूरा नाम-अनिल चौहान राजपूत।
जन्म-18 मई 1961
जन्म स्थान-पौड़ी,उत्तराखंड, भारत।
स्थिति-वर्तमान सीडीएस जनरल,भारत।
पूर्व में-उच्च रैंक के रिटायर्ड सैनिक।
शिक्षा- केंद्रीय विद्यालय फोर्ट विलियम कोलकाता।
धर्म-हिन्दू।
राष्ट्रीयता-भारतीय।
उम्र-64 वर्ष।
वैवाहिक जीवन-विवाहित।

सीडीएस अनिल चौहान का परिवार।


पिता का नाम-ज्ञात नही।
माता का नाम-*
पत्नी का नाम-अनुपमा चौहान।
बच्चे-बेटी-प्रज्ञा।


अनिल चौहान ने सीडीएस का पद कब संभाला?


रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने भारत के नए चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ (सीडीएस)के रूप में 28 सितंबर 2022 से अपना पदभार संभाला है।


सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद।


रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और राजनीतिक मामलों में अपना योगदान समय समय पर देते रहे हैं।

भारतीय सेना में अपने विशिष्ट योगदान के लिए अनिल चौहान को परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और सेवा विशिष्ट पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया था।

कहते हैं कि एक सैनिक कभी रिटायर नहीं होता और शायद अनिल चौहान उसका एक उदाहरण है उन्होंने सेना से रिटायर होने के बाद भी सेना के काम करते रहे और विभिन्न तरह के मुद्दों पर सरकार को अपनी सलाह देते रहे।

सीडीएस नियुक्ति संसोधन।


भारत के पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत की हवाई दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद सीडीएस का पद खाली था। इस साल जून में केंद्र सरकार ने सीडीएस की नियुक्ति के नियमों में संशोधन करते हुए, इसके तहत 62 वर्ष से कम आयु का कोई भी सेवारत या सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल,एयर मार्शल और वाइस मार्शल एवं वाइस एडमिरल के पद के लिए पात्र हैं।

इस संशोधन के तहत रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान एक सेवा निर्मित सैनिक है और वह सीडीएस के पद के लिए पात्र भी है। जो किया भारत के नए सीडीएस के रूप में जाने जाएंगे।

सवाल,QUESTION.


● भारत के दूसरे चीफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) किसे नियुक्त किया गया है?
- लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को।

● अनिल चौहान का जन्म कहां हुआ था?

- भारत के वर्तमान सीडीएस अनिल चौहान का जीवन उत्तराखंड के पौड़ी में हुआ था।

● सीडीएस जनरल अनिल चौहान की पुस्तक का नाम क्या है?

- आफ्टर मैथ ऑफ द न्यूक्लियर अटैक (2010)
After meth of the Nuclear Attack (2010).


2 टिप्पणियाँ

if you have any doubts, please let me know

  1. क्या इनका नाम अनिल chauhan राजपूत है या जाति चोरी न इसके चलते एडिट किया गया है

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. ji han inka nam anil chauhan hai but log caste bhi janane ki koshish krte hain iske liea jod diya gya hai

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

if you have any doubts, please let me know

और नया पुराने