चिराग पासवान।

चिराग पासवान भारत के पूर्व मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान के पुत्र हैं। वर्तमान में चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। चिराग पासवान एक ऐसे बिहार के नेता हैं जिन्होंने वर्ष 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव खुद के दम पर लड़ा था और लगभग 25 लाख वोट लाकर अपने पिता के बाद एक नया कीर्तिमान हासिल किया था।

चिराग पासवान वर्तमान में अभी जमुई लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। उन्होंने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में यह सीट को जीता था। ऐसा कहा जाता है कि चिराग पासवान और उनके स्वर्गीय पिता दलितों एवं पिछडे जाति के लिए हमेशा सरकार से सवाल करते रहते हैं।


चिराग पासवान जीवनी। BIOGRAPHY OF CHIRAG PASWAN.


चिराग पासवान का जन्म 31 अक्टूबर 1982 को खगरिया बिहार में हुआ था। उन्होंने अपने स्कूलिंग नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से की है। चिराग ने वर्ष 2003 में नई दिल्ली में स्थित स्वास्थ्य संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान में बीटेक की डिग्री लिया है उन्होंने 2005 में झांसी,बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान से अपना बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग का तीसरा सेमेस्टर पूरा किया है।

चिराग पासवान का पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक से जुड़ा रहा है क्योंकि उनके पिता स्वर्गीय राम विलास पासवान लोक जनशक्ति पार्टी से जुड़े रहे हैं,और कई बार केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

वर्तमान स्थिति।


चिराग पासवान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बॉलीवुड एक्टर किया था परंतु उसमें उनको ज्यादा सफलता नहीं मिलने के कारण उन्होंने राजनीति को अपने से बना लिया और वर्ष 2014 में 16वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने 17 वी लोकसभा चुनाव 2019 में जमुई लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। वर्तमान में चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी(R) के इकलौते सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

रोचक तथ्य।


* चिराग पासवान के नाम पर चिराग पासवान फाउंडेशन नामक एक गैर सरकारी संगठन है।

* चिराग पासवान का नाम दुनिया के सबसे सुंदर नेताओं में गिना जाता है।

* चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री कैंडिडेट के तौर पर देखे जा रहे हैं।
*वर्तमान में चिराग भारतीय जनता पार्टी के साथ रैली में नजर आ रहे हैं।