PAPPU YADAV BIOGRAPHY IN HINDI पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन की जीवनी।

पप्पू यादव की जीवनी।

राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का जन्म 24 दिसंबर 1969 को हुआ था। पप्पू यादव एक राजनीतिज्ञ है। उन्होंने 1992,1996,1999, 2004 और 2014 में बिहार के कई निर्वाचन क्षेत्रों से निर्दलीय एवं सपा, लोग जनता पार्टी,राजद के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा के सांसद चुने गए हैं।


पप्पू यादव 2015 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सांसदों में से एक बने थे। वर्तमान में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पप्पू यादव एक भारतीय राजनीतिज्ञ है और वह 16वीं लोकसभा के आम चुनाव में सांसद ने चुने गए थे। पप्पू यादव ने 2014 के आम चुनाव में शरद यादव को हराया था। वही उनकी पत्नी रंजीत रंजन सुपौल लोकसभा से सांसद चुनी गई थी, लेकिन उन्होंने 2019 के आम चुनाव में जनता दल यूनाइटेड से हार गई।


पप्पू यादव की निजी जानकारी।


नाम- राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव।
जन्म-24 दिसंबर 1969
जन्म स्थान-कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार,भारत।
राष्ट्रीयता-भारतीय।
पार्टी-जान अधिकार पार्टी।
पत्नी-रंजीत रंजन।
बच्चे-सार्थक रंजन(बेटा),प्राकृति रंजन(बेटी)।
धर्म-हिन्दू।

पप्पू यादव के बेटा।


पप्पू यादव के बेटा का नाम सार्थक रंजन है। सार्थक एक क्रिकेटर हैं और दिल्ली क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं।


पप्पू यादव का परिवार।


पप्पू यादव के परिवार में पप्पू यादव के अलावा उनकी पत्नी रंजीत रंजन और उनके एक बेटे  सार्थक और एक बेटी प्राकृति रंजन है।

पप्पू यादव का लोक सभा कार्यक्रम।


पप्पू यादव 16 मई 2014 से 23 मई 2019 तक लोकसभा सांसद के रूप में चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने 2019 की लोकसभा चुनाव हार गए।

गरीबो के मशीहा पप्पू यादव।


पप्पू यादव को बिहार का बाहुबली नेता होने के साथ-साथ गरीबों के मसीहा के रूप में भी जाना जाता है। पप्पू यादव महामारी और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अपने धर्मार्थ कार्यों के लिए बहुत प्रसिद्ध है और अक्सर गरीबों और असहाय की सहायता करते रहते हैं।

राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव बिहार में गरीबों के मसीहा के रूप में इसलए प्रसिद्ध है क्योंकि वह कोई भी जाति या धर्म के आधार पर किसी भी तरह के लोगों के साथ कोई भेदभाव नहीं करते हैं। वे जनता के हर सुख और दुख में हमेशा साथ देने का कार्य करते हैं।

राजनीतिक विवाद।


पूर्व सांसद पप्पू यादव ने 7 मई को ट्विटर के जरिए एक वीडियो पोस्ट जारी कर सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी कोरोना महामारी के दरमियान अपनी सरकारी निधि से खरीदे गए एंबुलेंस का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। यह आरोप बिहारी नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक चर्चा का विषय बन गया था,और लोगों ने इस पर बहुत सारी टिप्पणियां भी की।

जन अधिकार पार्टी की स्थापना

पप्पू यादव ने वर्ष 2014 में जन अधिकार पार्टी के नाम से अपना एक राजनीतिक दल बनाया था और 2015 के बिहार चुनावों में उन्होंने अपने जन अधिकार पार्टी से 40 सीटों पर चुनाव लड़ा, हालांकि पार्टी कोई प्रभाव डालने में विफल रही और मुश्किल से 2% वोट हासिल कर सकी।








Post a Comment

if you have any doubts, please let me know

और नया पुराने