UPSC 2020 TOPPER SHUBHAM KUMAR BIOGRAPHY IN HINDI 





UPSC 2020 TOPPER SHUBHAM KUMAR BIOGRAPHY
UPSC 2020 : ALL INDI RANK- 01 : SHUBHAM KUMAR 



आज इस लेख के माध्यम से हम बिहार के कटिहार जिले के UPSC 2020 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शुभम कुमार के बारे में। शुभम कुमार ने सिविल सेवा की परीक्षा में पुरे भारत में प्रथम स्थान लाकर आज बिहार के साथ-साथ पुरे देश का नाम रौशन किया है। 


शुभम कुमार की प्रारंभिक शिक्षा। 

UPSC की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शुभम कुमार ने अपनी 12वी की पढाई बोकारो से  की उसके बाद उन्होंने IIT बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुशन की। शुभम के पिता बताते है की वह बचपन से ही पढ़ने में बहुत तेज था और हमेशा ही अपने क्लास में अब्बल आता था। साल 2018 में वे UPSC के प्रारंभिक परीक्षा भी नहीं पास कर पाए थे वही 2019 के सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने 290 रैंक हासिल किए थे लेकिन उनकी इच्छा हमेशा से ही अब्बल आने की रही है। तभी फिर उन्होंने 2020 की UPSC की परीक्षा दिया और पुरे भारत में प्रथम स्थान हासिल किया। 

वैसे शुभम बिहार के जिला कटिहार  रहने वाले हैं। उनके पिता उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में नौकरी करते हैं एवं उनके माता एक गृहिणी हैं। शुभम के टॉप करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उनकी माता ने कहा है की मै सभी बच्चो से कहना चाहती हूँ की वे भी शुभम के तरह मेहनत करें और अपने माँ बाप का नाम रौशन करे। 

टॉपर शुभम कुमार की पढ़ने की रणनीति। 


शुभम कुमार मीडिया से बात करते हुए अपने टॉप करने के पीछे किए गए मेहनत के बारे में बताए हैं की उन्होंने प्रथम अटेम्पेड देने से पहले कोचिंग की थी परन्तु उसके बाद वे ग्रुप स्टडी और टेस्ट सीरीज पर ध्यान देने लगे। इसके आलावा उन्होंने बताया है की प्रीलिम्स से पहले वे 5 से 6 घंटे पढ़ते थे लेकिन प्रीलिम्स निकलने के बाद वे 10 घंटे से ज्यादा अपनी ध्यान पढाई पर लगाने लगे थे। शायद उनकी यही मेहनत आज रंग लाई है। वे बाकी सभी अभारतीयों से कहना चाहते है की बस वे लगातार मेहनत करे सफलता उनको एक दिन जरूर मिलेगी। 

शुभम के टॉप करने के बाद। 


UPSC 2020 में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद शुभम को बिहार के शिक्षा मंत्री एवं बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना अपने ट्वीट के माध्यम से की है। वही उनके टॉप करते ही सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जो की कटिहार से तलूक रखते हैं उन्होंने भी शुभम को बिहार का मान बढ़ाने के लिए उन्हें बधाई और उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं। 

मै आपके जानकारी के लिए बता दूँ की 1987 के बाद UPSC में बिहार के कटिहार  जिला के शुभम कुमार ने आल इंडिया टॉपर बने हैं। वही जमुई के प्रवीण को 7वां रैंक प्राप्त हुआ है। 


KNOW ABOUT HIM ALSO...