कल्पना पटवारी ।

कल्पना पटवारी एक भारतीय प्लेबैक और लोक गायिका है। इन्होंने खासकर भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी गाना गाई है,और इन को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि बिहार उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में प्राप्त हुई है। कल्पना का जन्म 27 अक्टूबर 1978 को असम के बारपेटा जिले में हुआ था। इन्होंने वर्ष 2008 में जुनून कुछ कर दिखाने का रियलिटी शो में भाग लिया था इस शो का प्रसारण एनडीटीवी इमेजिन पर किया गया था।


कल्पना बिहार,बंगाल,उत्तर प्रदेश में काफी लोकप्रिय प्लेबैक और लोकगीत गायिका है। इनको भोजपुरी में काफी दिलचस्पी है और इन्होंने भोजपुरी के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाना गाई है जो कि दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है।

कल्पना पटवारी की जीवनी।

KALPNA PATOWARI BIOGRAPHY

भारतीय प्लेबैक और लोक गायिका कल्पना पटवारी का जन्म 27 अक्टूबर 1978 को असम के बरपेटा जिला में हुआ था। कल्पना लोकगीत शास्त्रीय, गजल गायिका के रूप में जानी जाती हैं। इनकी सबसे ज्यादा प्रसिद्धि भोजपुरी इंडस्ट्री में हुई है, क्योंकि इन्होंने भोजपुरी के लिए काफी सारे गाने गाए हैं और गा रही है। कल्पना पटवारी ने अपने शुरुआती शिक्षा अपने जन्मस्थान पर ही पूरी की है।

इन्होंने कॉटन कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में अपनी पढ़ाई पूरी की थी उसके बाद होने से 1996 में लखनऊ से भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली थी इसके बारे में कहा जाता है कि मात्र 4 साल की उम्र से ही सार्वजनिक रूप से कार्यक्रमों में भाग लेना शुरू कर दिया था और देखते ही देखते भारत की एक प्रसिद्ध लोक गायिका बन गई।

कल्पना पटवारी का कैरियर।


कल्पना पटवारी ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म की एक गीत थिरुपाची से 1999 में की थी। इसके बाद उन्होंने एक असामी फिल्म के गाना नीला नीला में 2002 में अभिनय किया था। इन सबों के बाद इन्होंने भोजपुरी एल्बम में काम करना शुरू कर दिया।

भोजपुरी गीत संगीत की एक भक्ति गाना जो कि इनको पूरे भोजपुरी समाज में एक अलग पहचान दिला दिया था। उस गाना का नाम था "एक गणेश के पापा" यह गाना कल्पना पटवारी ने 2003 में गाया था जिसके बाद इन्हें काफी प्रसिद्धि प्राप्त हुई और भोजपुरी इंडस्ट्री में एक अलग पहचान भी मिली।

इस गाना के बाद उन्होंने भोजपुरी के तमाम पुरुष कलाकार जैसे पवन सिंह, खेसारी लाल यादव मनोज तिवारी और वर्तमान के उभरते कलाकार अंकुश-राजा जैसे विभिन्न भोजपुरी सिंगरों के साथ इन्होंने गाना गाया है जो कि दर्शकों के बीच काफी प्रसिद्ध रहा।

वर्तमान में कल्पना पटवारी एक प्रसिद्ध लोकगीत गायिका,अभिनेत्री और एक राजनेता के रूप में जानी जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि कल्पना पटवारी के जुबान पर साक्षात सरस्वती निवास करती है।

कल्पना पटवारी के पसन्दीदा कलाकार।


कल्पना पटवारी अपने पसंदीदा कलाकार के रूप में मनोज तिवारी,रवि किशन और दिनेश लाल यादव का नाम लेती है।वही महिला कलाकार में अमरपाली दुबे और ऋतु सिंह इनके पसंदीदा अभिनेत्री हैं। अगर बॉलीवुड की बात करें तो नहीं इन्होंने श्रीदेवी को अपना पसंदीदा अभिनेत्री बताया है।

कल्पना पटवारी का परिवार।


कल्पना पटवारी के परिवार की बात की जाए तो इनके परिवार में इनके पति परवेज खान और उनके दो बच्चे हैं अरस्तु P खान और  श्रमीद पी खान है।

कल्पना पटवारी के माता पिता का नाम।


कल्पना पटवारी के पिता का नाम विपिन नाथ पटवारी है जो कि पेशे से एक गायक हैं। वहीं इनकी माता जी का नाम जोयमती पटवारी है जो कि एक गृहिणी है।

कल्पना पटवारी की रोचक तथ्य।


●कल्पना पटवारी को भोजपुरी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है।

● कल्पना भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले ऑल इंडिया रेडियो स्टेशन और दूरदर्शन चैनल पर गाना गाया करती थी।

● इनको वर्ष 2013 में एक डॉक्यूमेंट्री भोजपुरी फिल्म "विदेशिया इन मुंबई" में भी देखा गया।

● कल्पना पटवारी कॉम भोजपुरी के अलावा बंगाली मराठी और तमिल एवं आशा में गानों में भी जाना जाता है।
● वर्तमान में कल बना मुंबई में रहती है और फिल्म एवं एल्बम में काम करती है।

● कल्पना पटवारी गायन के अलावा राजनीति में भी सक्रिय है।

● कल्पना पटवारी ने 20-22 की उम्र में  भोजपुरी में फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखे थे।

● कल्पना भिखारी ठाकुर को अपना गुरु मानती है।

● कल्पना पटवारी के पति का नाम परवेज खान है।